PM Internship Scheme 2026 Registration : बहुत से लोगो को फ्रेशर होने की वजह से नौकरी मिलने में काफ़ी दिक्कत हो रही है। कई जगह अपना सीवी (रिज्यूमे) भेजने पर भी कोई जबाब नही मिलता है। तो आपके लिए यह एक अच्छी अपॉर्चुनिटी हो सकती है। पीएम इंटर्नशिप स्कीम के द्वारा आप देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों में काम करके एक्सपीरियंस प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले ऑनलाइन वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा जो अभी अप्लाई हो रहे है।
पीएम इंटर्नशिप योजना आपके करियर में अहम भूमिका निभा सकती है। आपको असल काम-काजी दुनिया का अनुभव तो होगा ही साथ में कंपनी आपको पैसे भी देगी। इंटर्नशिप पूरी करने के बाद आप यहां प्राप्त अनुभव के आधार पर आगे नौकरी के लिए भी अप्लाई कर सकेंगे।
PM Internship 2026 Eligibility : इंटर्नशिप के लिए जरूरी योग्यता
- अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए। विदेशी कैंडिडेट आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
- हाई स्कूल (10वीं)/ 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, ग्रेजुएट बीए, बीएससी, बी.कॉम/बीबीए/बीफॉर्मा, बीई/बीटेक की डिग्री हासिल की हो।
- एमए, एमएससी, एमकॉम, एमटेक कैंडिडेट्स को इंटर्नशिप के दिशानिर्देशों को मुताबिक आवेदन का मौका मिलेगा।
- जिन कैंडिडेट्स ने ऑनलाइन या ओपन से पढ़ाई या डिग्री पूरी की है, वे भी आवेदन के योग्य हैं।
- आवेदन की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष के बीच तक हो।
PM इंटर्नशिप में कितना पैसा मिलेगा?

पीएम इंटर्नशिप स्कीम की अवधि 6 से लेकर 9 महीने की होगी। यह कंपनी अपनी जरूरत के मुताबिक तय कर सकती है। इस दौरान अभ्यर्थियों को 9000 रुपये का प्रति महीने की सेलरी दी जा सकती है। इसके साथ में कंपनी और भी अलग से भी आपको भी वित्तिय मदद कर सकती है। ऐसे में काम के साथ यह आपके लिए पैसे कमाने का भी बढ़िया अवसर हो सकता है।
पीएम इंटर्नशिप 2026 की लास्ट डेट
हिंदुस्तान पेट्रोलियम में इंटर्नशिप के लिए 22 मई तक अप्लाई किया जा सकता है। अशोका लेलैंड में 8 मई, सेल में 22 मई इंटर्नशिप रजिस्ट्रेशन की लास्ट है। अंतिम तिथि कंपनी ने अपने अनुसार अलग-अलग तय की है। आप इसकी डिटेल ऑफिशियल वेबसाइट पर इंटर्नशिप के टैब पर जाकर चेक कर सकते हैं।
How to Apply in PM Intership 2026: अप्लाई कैसे करें?
पीएम इंटर्नशिप स्कीम में जो कैंडिडेट्स अप्लाई करना चाहते हैं, वो यहां बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर आपको Featured Internship के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने उन कंपनियों की लिस्ट खुल जाएगी। यहां इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं।
- आपको जिसमें भी अप्लाई करना है, उसमें View Details के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां सबसे ऊपर आपको Apply Now का विकल्प मिलेगा।
- अब आपसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की डिटेल्स मांगी जाएगी। अगर आप वेबसाइट पर नए हैं, तो पहले मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन आईडी क्रिएट करें।
- इसके बाद वेबसाइट पर जाकर फिर से लॉगइन करें। अब अपना नाम, माता-पिता का नाम, पढ़ाई, उम्र, कैटेगिरी, मार्क्स, पता आदि सभी डिटेल्स ध्यान से फिल कर दें।
- फोटो और हस्ताक्षर भी आपको अपलोड करने होंगे।
- इसके बाद भरे हुए फॉर्म एक बार ध्यान से चेक करें और फाइनल सबमिट कर दें।
इस इंटर्नशिप अपॉर्चुनिटी से जुड़ी अगर आपको अन्य किसी भी जानकारी चाहिए तो आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
PM Internship Scheme 2026 Registration Important Links
- Apply Online: Click here
- Official Website: Click here
- Join WhatsApp Channel: Click Here