DRDO Internship 2026: इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका, हर महीने ₹30,000 स्टाइपेंड के साथ करें रिसर्च ट्रेनिंग

Kamal Jakhar
4 Min Read
DRDO Internship 2026

DRDO Internship 2026: कॉलेज में पढ़ रहे स्टूडेंट्स जो देश के बड़े-बड़े संस्थान में काम करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए DRDO में जाने का मौका मिल सकता है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवपमेंट ऑर्गनाइजेशन यानि (DRDO) अभी इंटर्न को हायर कर रही है। इसके लिए DRDO ऑफिशियल नोटिस जारी करके योग्य स्टूडेंट्स से डीआरडीओ ने आवेदन के लिए आमंत्रित किया हैं। ऐसे में अगर आप भी अभी कॉलेज में पढ़ रहे हैं तो यह आपके लिए सबसे अच्छी अपॉर्चुनिटी साबित हो सकती है।

डीआरडीओ के डिफेंस इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रो मेडिकल लैबोरेट्री (DEBEL) डिपार्टमेंट को फुल टाइम इंटर्न चाहिए। इस लिए इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस भी शुरू हो गया है। अगर आप भी अप्लाई करना चाहते हैं, तो एप्लिकेशन फॉर्म की तय लास्ट डेट तक या इससे पहले अपना ऑनलाइन फॉर्म फॉर्म भरवा सकते हैं।

DRDO में इंटर्नशिप 2026 का मौका

DRDO Internship 2026
DRDO Internship 2026

डीआरडीओ इस इंटर्नशिप के जरिय से 08 सीटों को भर रहा है। जिन भी स्टूडेंट्स को साइंस और रिसर्च फील्ड में अपना करियर बनाना है, खास करके वो इस इंटर्नशिप में प्रैक्टिकल काम की नॉलेज ले सकते हैं। उनको सीनियर की गाइडेंस में ट्रेनिंग मिलेगी। आवेदन से जुडी सारी जरूरी डिटेल्स भी चेक कर लें…


इंटर्नशिपDRDO DEBEL इंटर्नशिप 2026
डिसिप्लीनइेलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक एंड इंस्टूमेंटेशन/ एंबेडेड सिस्टम इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, बायोमेडिकल इंजीनियिरंग/मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग/पॉलीमर साइंस, केमिस्ट्री, फिजिक्स
अप्लाई करने की लास्ट डेट31 मई 2026
चयनित उम्मीदवारों को जानकारी कब मिलेगी?18 जून 2026
इंटर्नशिप कब से शुरू (टेंटेटिव)1 जुलाई 2026
सीटें08
इंटर्नशिप की अवधि06 महीने
जगहडेबेल, डीआरडीओ, बेंगलुरु
स्टाइपेंड₹30,000 (पहले तीन महीने पूरे होने पर 15000 इसके बाद 6 महीने की अवधि पूरी होने पर बाकी 15000 रुपये मिलेंगे)

DRDO Internship 2026 Eligibility : कौन अप्लाई कर सकता है?

  • स्टूडेंट्स जो अभी यूजीसी/एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से इंजीनियरिंग या साइंस से यूजी/पीजी कोर्स कर रहे हैं।
  • यूजी/पीजी कोर्स के फाइनल ईयर में पढ़ रहे हों।
  • अधूरे या गलत जानकारी और लास्ट डेट के बाद पहुंचे फॉर्म रिजेक्ट कर दिए जाएंगे।
  • इस इंटर्नशिप में सेलेक्ट होने के लिए कोई रिटन एग्जाम नहीं है, इंटरव्यू/इंटरेक्शन के लिए स्टूडेंट्स का सेलेक्शन मेरिट बेस पर किया जाएगा।

How To Apply for DRDO Internship 2026: कैसे अप्लाई करें?

इस इंटर्नशिप में ऑनलाइन नहीं आपको ऑफलाइन फॉर्म भेजना होगा। इसके लिए आप नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले इंटर्नशिप के आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। फॉर्मेट नोटिफिकेशन में दिया गया है।
  • इसके बाद अपना नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, कॉलेज का नाम, पता, कॉन्टेक्ट नंबर, डिग्री, सीजीपीए, सेमेस्टर, गेट स्कोर (अगर दिया है), कॉन्ट्रेक्ट नंबर, ईमेल आईडी, पीडब्ल्यूडी स्टेट्स की जानकारी भरें।
  • इसके बाद फॉर्म में अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करें। जिसमें आपकी मार्कशीट की कॉपी और कॉलेज के लेटर हेड पर इश्यू किया गया परमिशन लेटर होना चाहिए।
  • नीचे जगह और तारीख लिखकर अपने हस्ताक्षर करें।
  • एप्लिकेशन फॉर्मेट के साथ एक अंडरटेकिंग भी होगी। इसे भी भरना होगा।
  • इसके बाद फॉर्म को डिफेंस बायो इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रो मेडिकल लैबोरेट्री (DEBEL), एडीई कैंपस, न्यू तिप्पसंद्रा, बेंगलुरू- 560075 पते पर 31 मई या इससे पहले भेज दें।
  • फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए यह पर क्लीक करे – DOWNLOAD FORM


6 महीने की इस इंटर्नशिप को पूरा करने के बाद स्टूडेंट्स को एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जिसका इस्तेमाल स्टूडेंट्स आगे जॉब के लिए भी कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *